Posts

Showing posts from February, 2022

कोविड-19 के वॉरियर्स के रूप में जिम्स ग्रेटर नोएडा मैनेजमेंट की तरफ से एनसीआर के 38 स्कूलस की प्रधानाचार्याओं को सम्मानित किया गया।

Image
  इस अवसर पर जगन्नाथ मैनेजमेंट के चेयरमैन अमित गुप्ता ने सभी प्रधानाचार्याओं का स्वागत किया। चेयरमैन अमित गुप्ता ने कहा कि प्रधानाचार्य एवं  अध्यापिका सब मानवता की एक प्रतिमूर्ति हैं जिन्होंने कोविड-19 में अपने आप को समर्पित करते हुए बच्चों की पढ़ाई को बिना अपनी परवाह किए हुए हर परिस्थिति में उन्हें पढ़ाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में डॉक्टर शैलेंद्र कुमार ज्वाइंट सेक्रेट्री मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस भारत सरकार उपस्थित रहे। डॉक्टर शैलेंद्र कुमार ने कहा कोविड-19 का समय सबके लिए बहुत ही मुश्किल समय था और धीरे-धीरे सभी चीजों में सुधार होता चला जाएगा एजुकेशन को भी हमें धीरे-धीरे ही सुधार की राह पर लाना है और फीस वृद्धि में भी कोई तनाव अब नहीं उत्पन्न होगा। इस अवसर पर चेयरमैन डॉ अमित गुप्ता ने कहा कि प्रिंसिपल्स फ्रंटलाइन वर्कर्स है जो कोविड-19 में बहुत ही एफर्ट्स के साथ पूरे स्कूल को मैनेज करती हैं और बच्चों का और अध्यापकों का उत्साह बढ़ाती है। इस अवसर पर ज्वाइंट सेक्रेट्री मिनिस्ट्री ऑफ़ फाइनेंस के मुख्य अतिथि डॉक्टर शैलेंद्र कुमार जिम्स समूह के चेयरमैन डॉक्टर अमित गुप्ता व जिम...

लाइनपार क्षेत्र में सुशांत गोयल की पत्नी पूजा गोयल का जोरदार जनसंपर्क कोरोना काल में हमने की जनसेवा ,

Image
  शहर सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी सुशांत गोयल के लिए उनकी पत्नी पूजा गोयल मजबूत तरीके से जनसंपर्क कार्यक्रम की कमान संभाले हुए हैं । वे शहर में घर - घर जाकर महिलाओं और बुजुर्गो से आशीर्वाद लेकर सुशांत गोयल के पक्ष में वोट कर उन्हें जिताने की अपील कर रही हैं । साथ - साथ जनसभाओं में उनके परिवार द्वारा की गई जनसेवा की याद दिलाना भी नहीं भूल रहीं । लाइनपार के सैन विहार समेत कई क्षेत्रों में पूजा गोयल ने जनसंपर्क के दौरान कोरोना काल में उनका पूरा परिवार जनसेवा में लगा रहा । जबकि , सत्ताधारी पक्ष के मंत्री और विधायक घर में बैठकर मेवा खाते रहे । पूजा गोयल ने कहा कि समय आ गया है कि गाजियाबाद की जनता के साथ विश्वासघात करने वालों को सबक सिखाया जाए । गाजियाबाद शहर के लिए ऐसा विधायक चुना जाए जो दिन रात जनता की सेवा करे , उनकी समस्या को अपना मानकर निस्तारण कराए । उन्होंने लोगों  को विश्वास दिलाया कि उनके पति सुशांत गोयल जनसेवा की कसौटी पर शहर के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और प्राथमिकता पर निस्तारण कराएंगे । पूजा गोयल ने कहा कि कोरोना काल में शहर की जनता त्राहिमाम कर रही थी । उनका पू...